Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के लिए एक अच्छी खबर है। देहरादून के 3 इलाकों से सीलिंग हट गई है और अब ये इलाके कंटेनमेंट जोन से मुक्त हो गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी की पहल पर देहरादून जिले की मुस्लिम कॉलोनी, लक्खीबाग और तहसील डोईवाला के अंतर्गत आने वाले झबरावाला को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब इन इलाकों में सामान्य लॉक डाउन रहेगा। आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण की वजह से इन इलाकों को सील किया गया था। हर दिन इन इलाकों में नियमित रूप से सर्विलांस किया जा रहा था और लोगों को चिन्हित कर कोरोनावायरस की जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे थे। 28 दिन की अवधि पूरी होने पर इन इलाकों को कंटेनमेंट जॉन से मुक्ति मिल गई। फिलहाल देहरादून जिले में 17 मई तक प्रभावी लॉक डाउन रहेगा।