Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां आरोग्य सेतु एप (arogya setu app) पर एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ट्रेस हुआ है। अब स्वास्थ्य विभाग उस मरीज को ढूंढने में जुटा हुआ है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में यह कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज ट्रेस हुआ है इससे सितारगंज में लोगों के बीच दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार कोशिश कर रही है कि जल्द से जल्द मरीज का पता लगाया जाए। उधर चिकित्सा अधीक्षक मैं भी आरोग्य सेतु एप एजेंसी से ट्रेस हो रहे कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज की डिटेल मांगी है। डॉ राजेश आर्य का मीडिया को कहना है कि आरोग्य सेतु एप पर दिख रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज को लगातार सर्च किया जा रहा है। आगे भी पढ़िए