Coronavirus: क्या उत्तराखंड में 29 मई तक बढ़ेगा लॉकडाउन? 2 राज्यों ने लिया बड़ा फैसला

गाजियाबाद में 31 मई तक धारा 144 बढ़ाई गई है। इसके अलावा तेलंगाना में 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Lockdown extend: New update about lockdown
Image: New update about lockdown

उधमसिंह नगर: क्या उत्तराखंड में लॉकडाउन फिर से बढ़ाया जाएगा? सवाल बड़ा इसलिए है क्योंकि देश में कई जगह ऐसी हैं जहां लॉकडाउन 29 मई तक बढ़ा दिया गया है। जी हां देश भर में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और इस वजह से लॉकडाउन 3 देशभर में 17 मई तक चल रहा है। लेकिन देश में कुछ जगह ऐसी है जहां लॉकडाउन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। यह जगह है तेलंगाना और गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में तो लॉक डाउन 17 मई तक ही रहेगा लेकिन यहां 31 मई तक धारा 144 बढ़ा दी गई है। इसके अलावा तेलंगाना में एक बड़ा फैसला लिया गया है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने प्रदेश में 29 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा की है। पूरे राज्य में कर्फ्यू रहेगा और जरूरी वस्तुओं को खरीदने का समय है शाम के 6:00 बजे तक। हालांकि जैसी तेलंगाना की स्थिति है वैसी स्थिति उत्तराखंड में बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन एहतियात के तौर पर नियमों का पालन करना भी बहुत जरूरी है। फ़िलहाल तो लग नहीं रहा की उत्तराखंड में लॉकडाउन बढ़ेगा। ये फैसला सरकार को ही लेना है, माना जा रहा है क़ि 16 मई को सरकार इस पर फैसला लेगी। उधर गाजियाबाद में धारा 144 को 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। यहां भी कोरोनावायरस बढ़ रहे हैं। आपको बता दें कि इस वक्त देश में लॉक डाउन 3 चल रहा है अलग-अलग जगहों को रेड जोन ऑरेंज जोन और ग्रीन जोन में बांटा गया है।