Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से बाहर के राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। दूसरे राज्यों में फंसे उत्तराखंड के प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने के लिए स्पेशल ट्रेन चलेंगी। बताया जा रहा है कि पहले चरण में स्पेशल ट्रेनों से करीब 7200 प्रवासियों को उत्तराखंड लाने की योजना तैयार कर चुकी है है। इस बीच उत्तराखंड सरकार ने हरियाणा से 8000 से ज्यादा प्रवासियों को वापस उत्तराखंड लाने के लिए ऑपरेशन गुरुग्राम तेज कर दिया है। रविवार से महाराष्ट्र गुजरात केरल और तेलंगाना में फंसे प्रवासियों को उत्तराखंड लाने के लिए अभियान शुरू हो गया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय को भेज दिया है। आपको बता दें कि अब तक पौने दो लाख से ज्यादा प्रवासी घर वापसी के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। राज्य समीक्षा ने आपको पहले ही यह खबर बता दी थी कि उत्तराखंड सरकार स्पेशल ट्रेनों के जरिए लोगों को वापस लाने की तैयारी कर रही है। आगे देखिए कहां से कितने यात्री लाए जाएंगे ..