अभी-अभी: उत्तराखंड में 4 नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित 4 मरीज मिले हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
coronavirus Uttarakhand: 4 new coronavirus positive cases in udhamsingh nagar on 9 may
Image: 4 new coronavirus positive cases in udhamsingh nagar on 9 may

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित 4 मरीज मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 67 हो गई है। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर आई है। उधमसिंह नगर जिले में 4 और मरीज में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 67 हो गई है। उत्तराखंड सरकार के लेटेस्ट हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 4 नए व्यक्तियों में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। खासतौर पर उधम सिंह नगर जिले की बात करें तो यहां बीते दिनों से लगातार कोरोनावायरस से संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। अकेले उधम सिंह नगर जिले की बात करें तो अब तक इस जिले में कोरोनावायरस से संक्रमित कुल 13 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी तरफ बड़ी बात यह है कि उधम सिंह नगर जिले को कोरोनावायरस संक्रमण के ग्रीन जोन में रखा गया है। बड़ा सवाल यह है कि क्या सरकार उधम सिंह नगर जिले को लेकर जल्द ही कोई फैसला लेगी? आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े...

(Coronavirus in uttarakhand)
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 08
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 10
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 13
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00