उधमसिंह नगर: क्या उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण के रेड जोन एक से बढ़कर दो होने वाले हैं? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि एक जिले से कोरोनावायरस संक्रमण का रेड सिग्नल मिला है। यहां 24 घंटे के भीतर पांच कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले हैं जो कि एक बड़े खतरे का सिग्नल दे रहे हैं। कल उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से खबर आई थी कि यहां एक कोरोनावायरस संक्रमित मरीज मिला है। अभी इस बात को 24 घंटे भी नहीं बीते उधम सिंह नगर जिले से एक बार फिर से 4 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज सामने आए हैं। 24 घंटे में 5 कोरोनावायरस संक्रमित मरीज आने के बाद यह जिला कड़ी निगरानी में आने वाला है। अब बड़ा सवाल यह पैदा होता है कि क्या उधम सिंह नगर जिला ऑरेंज जोन से रेड जोन में वापस आ जाएगा?