उत्‍तराखंड के इस व‍िधायक को 14 दि‍न के लि‍ए कि‍या गया होम क्‍वारंटाइन..जानिए क्यों

हाल ही में स्वास्थ्य विभाग ने हल्द्वानी स्थित सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा को 14 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन रहने के निर्देश दे दिए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
MLA Saurabh Bahuguna: Sitarganj Mla saurabh bahuguna quarantine
Image: Sitarganj Mla saurabh bahuguna quarantine

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के हल्द्वानी में सितारगंज से यह ताजी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा हाल ही में दिल्ली से उत्तराखंड वापस पहुंचे हैं जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके घर जाकर उनकी स्वास्थ्य की जांच करी जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनको 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन रहने के आदेश दे दिए हैं। साथ ही साथ उनके घर के बाहर क्वारंटाइन का नोटिस भी लगा दिया है। दिल्ली स्थित अपने घर से वापस उत्तराखंड लौटे सितारगंज के विधायक की स्वास्थ्य जांच की मांग करी पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने। हरीश दुबे ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर विधायक के स्वास्थ्य जांच करने और जांच को सार्वजनिक करने की मांग भी करी। आइये आपको पूरी घटना से अवगत कराते हैं।

यह भी पढ़ें - अभी-अभी: उत्तराखंड में 4 नए कोरोना वायरस संक्रमित मरीज मिले
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा लॉकडाउन शुरू होने से पहले ही दिल्ली स्थित अपने निवास में चले गए थे। लॉकडाउन के चलते वह दिल्ली में ही फंसे रह गए। अभी जब लोगों को आवाजाही की थोड़ी में थोड़ी छूट मिलना शुरू हुई है तो गुरुवार रात को ही वह प्रशासनिक अनुमति लेकर उत्तराखंड के लिए रवाना हुए और शुक्रवार सुबह सितारगंज स्थित अपने आवास पर लौट आए। विधायक के वापस उत्तराखंड लौट के आने की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई मगर पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे को जैसे ही पता लगा कि विधायक बहुगुणा दिल्ली से वापस उत्तराखंड लौटे हैं उन्होंने तुरंत ही जिलाधिकारी को पत्र लिख कर इस बात की सूचना दी और उनकी मेडिकल जांच और रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की मांग की। आगे पढ़िए..

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ऑरेंज जोन से रेड जोन में जा सकता है ये जिला..24 घंटे में कोरोना के 5 मरीज मिले
पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे ने यह भी कहा कि राज्य के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट हो रही है, ऐसे में विधायक की भी पूरी स्वास्थ्य जांच होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर यह पत्र डालने के बाद उच्चाधिकारियों तक यह बात पहुंची जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग मौके पर ही विधायक बहुगुणा के घर पहुंचा और उनकी स्वास्थ्य जांच की। सीएमएस डॉ. राजेश आर्य ने बताया कि विधायक बहुगुणा की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई हैं मगर एहतियात के तौर पर उनको 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन के आदेश दे दिए हैं। पालिकाध्यक्ष हरीश दूबे के द्वारा पत्र लिख कर स्वास्थ्य जांच की मांग करना बेहद जरूरी कदम था। दिल्ली में कोरोना को लेकर बहुत बुरे हाल हो रखे हैं, ऐसे में वहां से कोई राज्य में आए तो डर बना रहता है। इसलिए चाहे नेता हो या आम आदमी बाहर से आए सभी की जांच होना बहुत आवश्यक है।