उत्तराखंड में महाराष्ट्र से ऑटो लेकर आए थे दो लोग..दोनों के दोनों कोरोना पॉजिटिव

गदरपुर में जिन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी वो महाराष्ट्र से ऑटो रिक्शा में सवार होकर सभी राज्यों की सील सीमा को लांघते हुए उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर पहुंचे थे...
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: Udham singh nagar coronavirus positive travel history
Image: Udham singh nagar coronavirus positive travel history

उधमसिंह नगर: कोरोना से लड़ रहे उत्तराखंड के लिए पिछले कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। हाल ही में ऊधमसिंहनगर जिले में कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। इनके बारे में और इनकी ट्रैवल हिस्ट्री को जानकर हर कोई हैरान है। ऊधमसिंहनगर वही जिला है, जहां कोरोना संक्रमण को 4 मरीजों के आंकड़े पर ही रोक दिया गया था, लेकिन कुछ दिन की खामोशी के बाद यहां फिर से कोरोना के नए केस मिलने लगे। जिले में पहले कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 4 था, फिर नौ हुआ और अब ये बढ़कर 13 हो गया है। जिन चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई वो बाहरी राज्यों से उत्तराखंड लौटे थे। इनमें से तीन का टेस्ट रुद्रपुर के जिला अस्पताल में हुआ, एक मरीज की जांच खटीमा में हुई। दो मरीज गदरपुर के रहने वाले हैं। एक अल्मोड़ा का है, जबकि एक खटीमा का रहने वाला है। आज तक की खबर के मुताबिक जिन दो मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई वो महाराष्ट्र से ऑटो रिक्शा में सवार होकर सभी राज्यों की सील सीमा को लांघते हुए उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर पहुंचे थे। आगे भी पढ़िए

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड के लोगों को लेकर महाराष्ट्र से चल पड़ी ट्रेन..देखिए ये वीडियो
सवाल ये भी तो है कि इतने राज्यों की सीमाएं लांघकर ये लोग यहां पहुंच...क्या बीच में कहीं भी कोरोना टेस्ट नहीं हुआ? अल्मोड़ा निवासी मरीज हरियाणा से आया है, जबकि खटीमा निवासी मरीज गुजरात से लौटा है। बाहर से लौटने वाले लोग तो लापरवाह हैं ही, सूबे के अस्पतालों में भी कम लापरवाही नहीं बरती जा रही। ऊधमसिंहनगर जिले में दो कोरोना मरीजों के मामले मे अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने सैंपल लेने के बाद रिपोर्ट आने से पहले ही दोनों मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया था, बाद में ये कोरोना पॉजिटिव पाए गए। अब इन दोनों मरीजों को इलाज के लिए सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। दोनों मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।