Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: सोशल मीडिया के दौर में प्राइवेसी एक बड़ा मुद्दा है। जिस पर बहस भी खूब होती है, पर अपने उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें किसी इंसान की नहीं ‘भगवान’ की प्राइवेसी पर घमासान मचा है। मामला चारधामों में से प्रमुख धाम केदारनाथ मंदिर (Kedarnath temple) से जुड़ा है। यहां मंदिर के गर्भगृह में पूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। वीडियो में रावल भीमा शंकर लिंग गर्भगृह में पूजा करते दिख रहे हैं। गर्भगृह में पूजा की तस्वीरें और वीडियो लेने की पाबंदी है। ऐसे में वीडियो किसने बनाया, इसे किसने वायरल किया इसकी छानबीन की जा रही है। जागरण की खबर के मुताबिक वीडियो वायरल होने के बाद देवस्थानाम बोर्ड के प्रशासनिक अधिकारी बीडी सिंह ने इस मामले में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि रावल का केदारनाथ प्रवास के दौरान पूजा और आरती का वीडियो भूलवश वायरल हुआ। फिर भी हम जांच करा रहे हैं।