Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले (rudraprayag news) से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है। 79 साल की इस बुजुर्ग महिला से आपको खुद सीखना चाहिए कि अगर आप बाहर के राज्यों से पहाड़ की तरफ लौट रहे हैं तो खुद को कैसे होम क्वारेटाइन करना है। ये वो छोटी छोटी और अच्छी कोशिशें हैं, जिनके बूते पहाड़ सुरक्षित रहेगा। 79 साल की जिस महिला की तस्वीर हम आपको दिखा रहे हैं, वो गाजियाबाद से अपने गांव लौटीं और खुद को Home quarantine कर दिया। उनसे कोई मिल ना सके..इसके लिए उन्होंने घर के बाहर दरवाजे पर ताला लगवा दिया। अगर उन्हें किसी भी सामान की जरूरत होती है तो वह निगरानी समिति के सदस्यों को फोन कर देती हैं। यह बुजुर्ग महिला Rudraprayag में अकेली रहती हैं। दरअसल वह लॉकडाउन से पहले अपने रिश्तेदारों के पास गाजियाबाद गई थीं और लॉकडाउन की वजह से वही फस गई थी। आगे पढ़िए