Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। आज ही आज के दिन में उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 6 नए मरीज सामने आए हैं। बड़ी खबर ये है कि आज उधम सिंह नगर जिले में तीन और कोरोनावायरस के मरीज सामने आए हैं। जाहिर सी बात है यह उत्तराखंड के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और गदरपुर से 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि आज सुबह ही उत्तराखंड में देहरादून जिले में 3 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही देहरादून जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं कोरोनावायरस का पहाड़ चढ़ने लगा है। मसूरी और उत्तरकाशी जैसी जगहों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या कुल मिलाकर 78 हो गई है। आगे देखिए हर जिले के आंकड़े