दुखद- उत्तराखंड में 10 साल की बच्ची कोरोनावायरस पॉजिटिव

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और गदरपुर से 3 नए मामले सामने आए हैं। इनमेंं 10 साल की एक बच्ची भी शामिल है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Coronavirus: Udham Singh Nagar Coronavirus positive 10 year girl
Image: Udham Singh Nagar Coronavirus positive 10 year girl

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड में आज ही आज के दिन में कोरोनावायरस के 6 नए मरीज सामने आए हैं। दुख की बात ये है कि इनमें से एक 10 साल की बच्ची भी शामिल है। जी हां एक वेबसाइट के मुताबिक 10 साल की बच्ची भी कोरोना वायरस पॉजिटिव है। आज उधम सिंह नगर जिले में तीन और कोरोनावायरस के मरीज सामने आए हैं। इसमें 10 साल की एक बच्ची भी कोरोना वायरस संक्रमित है। इसके अलावा खटीमा के 2 युवक भी है। अब प्रशासन इनकी कांटेक्ट हिस्ट्री खंगालने मे लगा है। जाहिर सी बात है यह उत्तराखंड के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा है। उधम सिंह नगर जिले के खटीमा और गदरपुर से 3 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 16 पहुंच चुकी है। आपको बता दें कि आज सुबह ही उत्तराखंड में देहरादून जिले में 3 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही देहरादून जिले में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 39 हो चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं कोरोनावायरस का पहाड़ चढ़ने लगा है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी- उत्तराखंड में 3 नए मरीज कोरोनावायरस पॉजिटिव..खतरे की घंटी
मसूरी और उत्तरकाशी जैसी जगहों से भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ गए हैं। उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या कुल मिलाकर 78 हो गई है।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 39
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 12
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 16
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01