ब्रेकिंग: उत्तराखंड में 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव..2 जिलों से बुरी खबर..88 हुआ आंकड़ा

बताया जा रहा है कि देहरादून और उधम सिंह नगर जिले में कोरोनावायरस के 6 नए मरीज मिले हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
dehradun coronavirus: six coronavirus positive in udham singh nagar and dehradun
Image: six coronavirus positive in udham singh nagar and dehradun

देहरादून: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। इसमें आधिकारिक रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इसके अलावा उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर और रुद्रपुर में कोरोनावायरस के 2 नए मरीज मिले हैं। कल तक उत्तराखंड में 82 मरीज कोरोना पॉजिटिव थे। आज नई रिपोर्ट के साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हो गई है। आपको बता दें कि इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कल ही उत्तराखंड में 4 मरीज कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए थे। आज एक बार फिर से 6 मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की खबर है। आगे देखिए हर जिले के लेटेस्ट आंकड़े

आपको बता दें कि उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस के 88 मामले सामने आ चुके हैं।
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 44
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 07
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 14
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 02
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 18
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 00
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 00
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 01