गढ़वाल ब्रेकिंग: क्वारेंटाइन सेंटर में महिला की मौत

खबर है कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला का नाम गायत्री देवी बताया जा रहा है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Pauri Garhwal Quarantine Center: Women die in quarantine center in pauri garhwal
Image: Women die in quarantine center in pauri garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल जिले के रिखणीखाल ब्लॉक में एक महिला की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि रिखणीखाल ब्लॉक के रेवा गांव मैं एक क्वारेंटाइन सेंटर बनाया गया था। बाहर से आने वाले लोगों को इस क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा जा रहा था। इस क्वॉरेंटाइन सेंटर में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। बुजुर्ग महिला का नाम गायत्री देवी बताया जा रहा है। खबर है कि गायत्री देवी पिछले हफ्ते दिल्ली से अपने गांव लौटी थी और क्वॉरेंटाइन सेंटर में रह रही थी। खबर है कि गायत्री देवी को उल्टी हुई और उसके कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची और टेस्ट किया। फिलहाल ये बताया जा रहा है कि महिला की मौत सामान्य है लेकिन अभी रिपोर्ट का आना बाकी है। गायत्री देवी के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा रहे हैं। उनकी मौत कैसे हुई और किस वजह से हुई यह अभी जांच का विषय है।