Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में हर दिन मिल रहे कोरोना संक्रमण के नए मामलों ने राज्य सरकार और स्वास्थ्य महकमे की नींद उड़ा दी है। इनमें एक केस नैनीताल जिले का भी है, जहां बेतालघाट में 11 साल की बच्ची के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद से हड़कंप मचा है। पुलिस और प्रशासन उन 50 लोगों को खोज रहा है, जो गुरुग्राम से लेकर पहाड़ तक बच्ची के साथ सफर कर रहे थे। पिछले दो दिन से पुलिस इसी काम में जुटी है, लेकिन ये काम इतना आसान भी नहीं है। खैर पुलिस ने परिवहन निगम से यात्रियों का ब्योरा जुटा लिया है। अब यात्रियों की कैटेगिरी चिन्हित की जाएगी, जिसके बाद इन्हें क्वारेंटीन किया जाएगा। जो लोग बच्ची के साथ सफर कर कुमाऊं लौटे हैं उनमें नैनीताल, ऊधमसिंहनगर और बागेश्वर जिले के रहने वाले लोग शामिल हैं। प्रशासन ने इन जिलों में सूचना भेज दी है।