Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: कोरोना को लेकर उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। चमोली में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद गैरसैंण बाजार को बंद करने का फैसला लिया गया। गैरसैंण बाजार आगामी 31 मई तक बंद रहेगा। बाजार को बंद रखने का फैसला व्यापार संघ ने लिया है। बता दें कि गैरसैंण के पज्याणा गांव में एक मरीज में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद व्यापारियों ने एहतियात के तौर पर बाजार बंद रखने का फैसला किया। 31 मई तक गैरसैंण में बाजार बंद रहेगा, लेकिन मेडिकल शॉप खुली रहेंगी। इसके अलावा दूसरी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। व्यापारियों ने कहा कि यह उनका स्वैच्छिक लॉकडाउन है, जो 31 मई तक जारी रहेगा। इस मामले में गैरसैंण के व्यापारियों की तारीफ करनी होगी। लोगों के हित के लिए अपनी दुकानें बंद रखने का फैसला लेना व्यापारियों के लिए आसान नहीं रहा होगा, लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया।