Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में इस वक्त की सबसे बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 12 घंटे के अंदर बीज कोरोनावायरस पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का आंकड़ा 173 पहुंच गया है। इनमें उत्तरकाशी 3, अल्मोड़ा 3, नैनीताल 2, पिथौरागढ़ में 2, देहरादून में 2, चंपावत में 7, हरिद्वार में 1 मामला सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को दोपहर में जो कोरोना बुलेटिन जारी किया है उसमें ये जानकारी दी है। आपको बता दें कि कल यानि शुक्रवार शाम तक के आंकड़े के मुताबिक प्रदेश में 153 मामले पॉजिटिव पाए गए थे। अब ये आंकड़ा बढ़कर 173 पहुंच गया है। कुल मिलाकर कहें तो उत्तराखंड में कोरोना दिन दर दिन खतरनाक होता जा रहा है। बीते 12 घंटे में उत्तराखंड में कुल 20 मामले सामने आए हैं। आगे देखिए हर जिले से लेटेस्ट आंकड़े