Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: जिसका डर था उत्तराखंड में वही हो रहा है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस तांडव मचा रहा है। उत्तराखंड की गाड़ी 3 मई के पहले तक एकदम ठीक चल रही थी, उसके बाद प्रवासियों को लाने-ले जाने की मुहिम की शुरुआत हुई । इसका अंदाजा तो था कि प्रवासियों के आने के बाद कोरोना बढ़ेगा..मगर इतना ज्यादा बढ़ जाएगा ये तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। उधमसिंह नगर जिले में भी कोरोना तीव्र गति से बढ़ रहा है। कुल 35 केसों के साथ उधमसिंह नगर में कोरोना की वजह से गम्भीर परिस्थितियां हैं। ऊधमसिंह नगर में हाल ही में बीते शनिवार को 3 साल के मासूम सहित 3 लोगों के अंदर कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। 3 साल का बच्चा अपने परिजनों के साथ कुछ दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। इतने छोटे बच्चे में कोरोना की पुष्टि होने के बाद से ही कोहराम मचा हुआ है। मूल रूप से गदरपुर के रामजीवनपुर निवासी पीड़ित बच्चा अपने माता-पिता और 7 साल की बहन के साथ अहमदाबाद में रहता था। आगे पढ़िए