Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में जिस तरह के हालात बन रहे हैं वो किसी से भी छिपे हुए नहीं हैं। खौफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यह आगे और कितनी त्रासदी मचाएगा इसका किसी को अंदाजा नहीं है। मगर उत्तराखंड के सभी जिले अब ओरेंज जोन घोषित हो चुके हैं। ऐसे में इस वैश्विक महामारी से दूर रहने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों द्वारा काफी सावधानियां बरती जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इस मामले में काफी जागरूकता दिखा रहे हैं। ऐसा ही कुछ चंपावत में देखने को मिला। उत्तराखंड के कई गांवों के निवासियों ने खुद के गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया है। इसी कड़ी में चंपावत के निवासियों ने भी अपने गांव की सुरक्षा अपने हाथों में ले ली है और गांव में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। बता दें कि चंपावत में शनिवार को एक साथ 8 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आगे पढ़िए