Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत की रिपोर्ट कोरोनावायरस पॉजिटिव आई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन इसके साथ ही अफरा तफरी भी मच गई है। जागरण की खबर के मुताबिक शुरुआती तौर पर उनके पति सतपाल महाराज के संपर्क में आए 41 लोगों को चिन्हित किया गया है। सभी को क्वारन्टाइन किया जा रहा है। फिलहाल कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनके परिवार के सभी सदस्य घर पर ही क्वॉरेंटाइन है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का दूसरा आवास देहरादून में म्यूनिसिपल रोड पर है। म्यूनिसिपल रोड पर खुलने वाली गली सील की जा रही है। आपको बता दें कि इस घर का दूसरा हिस्सा सकरुलर रोड पर भी खुलता है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर पर दिल्ली से कुछ लोग आए थे। उन लोगों को सकरुलर रोड की तरफ वाले गेस्ट हाउस में क्वॉरेंटाइन किया गया था। आगे पढ़िए