Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अभी तक जनपद अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 73 पहुंच गयी। लेकिन राहत भरी खबर यह है कि जनपद में 45 मरीजों की ठीक हो जाने के बाद अब एक्टिव केस बहुत कम रह गये है। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि जनपद में करोना के मरीजों के ठीक होने आंकड़ा लगभग शत प्रतिशत ही रह गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद में अभी तक कुल 73 पाजिटिव केस दर्ज किये गये हैं। एक्टिव केस 25 शेष हैं और आज 25 लोग स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये हैं। उनको बेस चिकित्सालय स्थित कोरोना अस्पताल से डिस्चार्ज किया है। इसके अलावा कोरोना केयर सेन्टर से 15 लोगों को डिस्चार्ज किया है। इसके साथ ही अल्मोड़ा के पातालदेवी से 10 लोगों डिस्चार्ज किया गया है। आगे देखिए जिलाधिकारी नितिन भदौरिया का क्या कहना है।