अभी अभी: उत्तराखंड में 25 लोग कोरोना पॉजिटिव..1380 पहुंचा आंकड़ा

उत्तराखंड में कोरोनावायरस (Coronavirus in uttarakhand) संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1380 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड में 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 2 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 2 pm 2 june

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1380 पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड में 25 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2 लोग बागेश्वर, एक व्यक्ति चमोली, दो व्यक्ति चंपावत, एक व्यक्ति देहरादून, आठ लोग हरिद्वार, एक व्यक्ति नैनीताल, चार लोग पौड़ी गढ़वाल, दो लोग रुद्रप्रयाग, तीन लोग टेहरी गढ़वाल और एक मरीज उधम सिंह नगर जिले से मिला है। अच्छी खबर ये है कि उत्तराखंड में अब तक 663 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। उधर स्वास्थ्य विभाग की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में अब 55 कंटेनमेंट जोन बन गए हैं । देहरादून में 23, हरिद्वार में 21, पौड़ी गढ़वाल में 2, टिहरी गढ़वाल में 8 और उधम सिंह नगर जिले में 1 कंटेनमेंट जोन है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।


उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 1380 मामले..
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 73
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 35
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 34
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 48
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 370
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 143
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 324
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 47
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 44
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 24
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 124
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 91
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 23