Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: चमत्कार की कहानियां हम सबने सुनी हैं। कई बार मन इन पर यकीन करता है और कई बार नहीं भी। उत्तराखंड में ऐसी जगहें हैं, जो आज भी इंसानों के लिए एक रहस्य बनी हुई हैं। यहां प्रकृति के ऐसे चमत्कार देखने को मिलते हैं, जिनका रहस्य आज तक सुलझाया नहीं जा सका। इन दिनों ऐसे ही दो चमत्कार बदरीनाथ धाम में देखने को मिल रहे हैं। यहां एक तितली चर्चा का विषय बनी हुई हैं। बदरीनाथ धाम में लक्ष्मी मंदिर से सटे परिक्रमा स्थल के पास एक तितली कई दिनों से बैठी हुई है। ये तितली सामान्य तितलियों से काफी बड़ी है। बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि तितली इंसान के हाथ के बराबर है। इतनी बड़ी तितली उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी। तितली की अनोखी बात ये है कि उसके माथे पर वैष्णव तिलक की आकृति नजर आ रही है। जाहिर सी बात है कि लोग इस तितली को देखकर हैरान हैं, ऐसी तितली उन्होंने क्षेत्र मे पहले कभी नहीं देखी। आगे पढ़िए
आज शाम 5:00 बजे मन्दिर जाते समय एक दृष्टि इस तितली पर पड़ी ।। सामान्य तितलियों से अधिक इस तितली का आकार है लगभग एक...
Posted by Uniyal Bhuwan Chandra - धर्माधिकारी , श्री बदरीनाथ धाम on Wednesday, June 3, 2020