Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में कोरोना वायरस ने कुल 1411 लोगों को अभी तक अपनी चपेट में ले लिया है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ उत्तराखंड निवासी भी टेंशन में हैं। मगर राज्य समीक्षा की इस राहत भरी खबर को पढ़ने के बाद आपके मस्तिष्क का तनाव थोड़ा हल्का हो जाएगा। खुशखबरी यह है कि उत्तराखंड में कोरोना वायरस को हराने वाले मरीजों का आंकड़ा 50 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है। जी हां, हमारे पहाड़ के भाई-बंधु जो इस वायरस की चपेट में आ गए थे, उनमें से आधे से ज्यादा लोगों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है और पूर्णतः स्वस्थ्य हो गए हैं। 1411 मरीजों में से 714 मरीजों ने इस वायरस को ध्वस्त कर दिया गया और सकुशल घर वापसी कर ली है। आज जारी बुलिटन के अनुसार राज्य में 31 नए मामले सामने आए हैं वहीं 51 लोगों ने इस वायरस को ध्वस्त कर दिया है। इम मुश्किल परिस्थितियों में धैर्य रखना बेहद जरूरी है। आगे देखिए हर जिले से लेटेस्ट आंकड़े