Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां क्वारेंटाइन हुए एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और मौके पर पहुंची पुलिस ने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के आवास विकास के रहने वाले नंद थपलियाल अपनी पत्नी के साथ 1 जून को दिल्ली से लौटे थे। दोनों की मेडिकल जांच हुई थी और इसके बाद दोनों को क्वारेंटाइन किया गया था। खबर है कि सोमवार की देर रात शाम नंद थपलियाल की तबीयत खराब होने लगी। उन्हें पहले घबराहट हो गई और हल्का बुखार होने की भी बात सामने आई। इसके बाद देर रात को उनकी मौत हो गई। स्वास्थ्य टीम और पुलिस की टीम को इस बात की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए। देखना है कि आगे उनकी रिपोर्ट क्या आती है।