Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। इस बीच एक बड़ी खबर यह है कि देहरादून कचहरी के सामने फोटोस्टेट की दुकान चलाने वाले दुकानदार में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद से कचहरी के साथ-साथ आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ है। खबर ये भी मिली है कि देहरादून कचहरी स्थित दुकान दुर्गा फोटो स्टेट से कई लोगों ने फोटोकॉपी करवाई थी। ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती ये पता लगाना है कि दुकानदार के संपर्क में कितने लोग आए थे? लोगों से अपील की गई है कि इस दुकान से जिसने भी फोटोकॉपी करवाई है इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें या फिर डॉक्टर से सलाह ले ले। अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि कोर्ट परिसर में एहतियात जरूर बरतें। आपको बता दें कि इस वक्त देहरादून में कोरोनावायरस संक्रमण के आंकड़े 400 की संख्या को पार कर चुके हैं। कई मामले ऐसे हैं जिनके सोर्स का पता नहीं चल रहा है और डर इस बात का है कि कहीं देहरादून में कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा पैदा ना हो गया हो।