Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: कोरोना हारने लगा है और जिंदगी मुस्कुराने लगी है। उत्तराखंड के कोविड सेंटरों में कोरोना को मात दी जा रही है। जी-जान से लगे डॉक्टर कोरोना संक्रमित मां और उनके अजन्मे बच्चों को बचाने में जुटे हैं। एक ऐसी ही पॉजिटिव खबर उत्तरकाशी से आई है। जहां कोरोना से जूझ रही एक प्रेग्नेंट महिला ने अपनी हिम्मत और डॉक्टरों की मदद से कोरोना को मात देने में सफलता हासिल की। ये महिला मुंबई से उत्तरकाशी लौटी थी। सैंपल जांच में वो कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसका कोविड-19 केयर सेंटर के आइसोलेशन वार्ड में इलाज चल रहा था। अब वो स्वस्थ है। महिला के स्वस्थ होने के बाद उसे घर भेज दिया गया। ये सिर्फ उत्तरकाशी ही नहीं पूरे उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि कोरोना संक्रमित होने पर गर्भवती के साथ बच्चे का जीवन भी जोखिम में रहता है।