उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में 17 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1862 हो गई है। जी हां एक रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में आज बीएचईएल कर्मी की पत्नी और किशोर समेत 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 4 लोग रुद्रप्रयाग जिले से हैं जबकि 3 लोग रुड़की जिले से बताए जा रहे हैं। इसके अलावा एम्स ऋषिकेश में भी 3 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इनमें से 2 ऋषिकेश के और एक मरीज कोटद्वार का रहने वाला बताया जा रहा है। इसके अलावा 7 मामले उधम सिंह नगर जिले से सामने आए हैं। कुल मिलाकर उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1862 पहुंच चुका है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े