Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से एक बड़ी खबर है। एक न्यूज रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि देहरादून में 24 स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खबर है कि इनमें से 11 स्वास्थ्य कर्मी सीएचसी हिंडोलाखाल से हैं। इस बीच देहरादून के सीएमओ बीसी रमोला ने भी मीडिया को कुछ खास बातें बताई हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों का कोरोना संक्रमित होना शक पैदा कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को सभी की दोबारा जांच कराई जाएगी। उत्तराखंड खासतौर पर देहरादून के लिए कोरोना नया खतरा बनकर उभरा है। अब देहरादून में ऐसे भी मामले सामने आ रहे हैं, जिनके सोर्स का भी पता नहीं चल रहा। ऐसे में शक है कि कहीं देहरादून में कोरोना संक्रमण ने कम्युनिटी सप्रेड का रुप तो नहीं ले लिया? आगे देखिए उत्तराखंड के हर जिले से कोरोना वायरस संक्रमण के लेटेस्ट आंकड़े।