Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना की वजह से माहौल गंभीर है। कुछ-कुछ जिलों में परिस्थितियां कंट्रोल में हैं वहीं कहीं-कहीं तो हालत बद से बदतर हो रखे हैं। हर कोई बस यही प्रार्थना कर रहा है कि जल्द से जल्द राज्य कोरोना मुक्त हो। ऐसे में एक खुशखबरी राज्य समीक्षा आप सबके लिए लेकर आया है। उत्तराखंड में अबतक 65 फीसदी से भी ज्यादा लोगों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। जी हां, राज्य के लोग बहुत ही तेजी से इस वायरस से रिकवर कर रहे हैं जो कि खुशी की बात है। ऐसे में यह समझना भी बहुत जरूरी है कि राज्य का रिकवरी रेट भी काफी अच्छा है। अर्थात जितने लोग इस वायरस के कब्जे में आ रहे हैं उससे कहीं अधिक लोग ठीक भी हो रहे हैं। 25 जून को 119 लोगों ने इस वायरस के खिलाफ जंग जीत ली है। इससे राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य प्रशासन के दिल को बहुत राहत मिली है। आंकड़ों की बात करें तो अबतक राज्य में कुल 2623 कोरोना पेशेंट्स में से 1721 ने जंग जीत ली है और सकुशल घर वापसी कर ली है। अर्थात आधे से भी ज्यादा मरीजों ने इस वायरस को ध्वस्त कर दिया है। चलिए आपको हर जिले के आंकडों से अवगत कराते हैं।