Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना ने सबकी नाक में दम कर रखा है। बहुत ही तीव्रता से कोरोना लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। वर्तमान में इसने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। उत्तराखंड में अबतक 2600 से अधिक मामले सामने आए हैं। यूएसनगर नगर में भी मामला काफी संजीदा है। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक बेहद बुरी खबर आ रही है। हाल ही में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स भी कोरोना पॉजिटिव निकली थी जिसके बाद अब उसके परिवार के बीस सदस्यों को भी होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। नर्स में कोरोना की पुष्टि के बाद से ही आसपास के इलाके में कोहराम मचा हुआ है। जिस इलाके में नर्स कोरोना पॉजिटिव मिली है उस इलाके में अबतक एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया था। इसी वजह से लोगों के बीच खौफ बैठ गया है। बता दें कि पॉजिटिव नर्स की बहन उससे 22 जून को रुद्रपुर के अस्पताल में मिली थी जिसके बाद प्रशासन ने बिना देरी किए नर्स की बहन के संपर्क में आए परिवार के 20 सदस्यों को होम क्वारंटाइन कर दिया है। चलिए आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।