उत्तराखंड: डेढ़ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव, माता-पिता भी कोरोना संक्रमित

शनिवार को मुंबई से लौटे परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। अब दंपती की डेढ़ साल की बेटी भी कोरोना पॉजिटिव (Nainital Coronavirus) पाई गई है। एक ही परिवार के 4 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है..
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Nainital Coronavirus: One and a half year old Coronavirus positive in Nainital
Image: One and a half year old Coronavirus positive in Nainital

नैनीताल: नैनीताल जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। रोजाना नए मरीजों का मिलना जारी है। रविवार को हल्द्वानी में डेढ़ साल की बच्ची कोरोना पॉजिटिव पाई गई। बच्ची में कोरोना संक्रमण मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप की स्थिति है। इससे पहले बच्ची के माता-पिता भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिनका सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। बच्ची अपने माता-पिता के साथ मुंबई से हल्द्वानी लौटी थी। उसका परिवार बिंदुखत्ता में रहता है। मुंबई से लौटने के बाद दंपती और उनकी दो बच्चियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। बच्ची के माता-पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए, जबकि उनकी 7 साल की बेटी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब दंपती की डेढ़ साल की बेटी कोरोना पॉजिटिव मिली है।

यह भी पढ़ें - अभी अभी: उत्तराखँड में 31 लोग कोरोना पॉजिटिव..3124 पहुंचा आंकड़ा
मुंबई से लौटे इस परिवार के 5 सदस्यों में से 4 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला प्रशासन कोरोना संक्रमित मिले लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच-पड़ताल में जुटा है। हल्द्वानी के बिंदुखत्ता में रहने वाला ये परिवार पांच सदस्यों के साथ मुंबई में फंसा था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद सभी लोग मुंबई से हल्द्वानी के लिए निकल पड़े। परिवार के पांचों सदस्य मुंबई से पहले फरीदाबाद पहुंचे। फिर फरीदाबाद से टैक्सी कर 25 जून को बिंदुखत्ता पहुंचे। एहतियात के तौर पर सभी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को परिवार के तीन सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। जिसके बाद संक्रमित मिले लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। डेढ़ वर्षीय बच्ची की रिपोर्ट नहीं आई थी। रविवार को उसकी रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। एक ही परिवार के 4 सदस्यों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बना कोरोना के खिलाफ जंग में मिसाल, रिकवरी रेट के मामले में देश में दूसरा नंबर
स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहा है। संबंधित इलाके में सैनेटाइजेशन का कार्य जारी है। बात करें नैनीताल जिले की तो यहां अब तक कोरोना संक्रमण के 537 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना को मात देने वाले मरीजों का आंकड़ा 345 है। प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 3124 हो चुकी है। जिनमें से 2552 मरीज कोरोना को हराने में सफल रहे। पूरे प्रदेश में कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 42 है। नैनीताल जिले में ये आंकड़ा 3 है। जिले में इस वक्त कोरोना संक्रमण के 188 एक्टिव केस हैं।
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 3124 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 193
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 93
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 76
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 59
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 754
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 319
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 537
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 147
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 67
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 66
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 421
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 310
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 84