उत्तराखंड के इस शहर में फिर लगा लॉकडाउन, गलियों में पसरा सन्नाटा

काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में 14 जुलाई तक हर तरह की कमर्शियल गतिविधियों पर रोक लगी है। सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल और डेयरी खुली रहेंगी...आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarakhand lockdown: kashipur city under complete lockdown till 14 july
Image: kashipur city under complete lockdown till 14 july

उधमसिंह नगर: कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तराखंड के एक शहर में हालात इतने बेकाबू हुए कि पूरे शहर में लॉकडाउन लगाना पड़ा। इस शहर का नाम है काशीपुर। ऊधमसिंहनगर जिले के इस शहर में संपूर्ण लॉकडाउन लगा है। काशीपुर प्रदेश का एकमात्र ऐसा शहर है, जहां दोबारा लॉकडाउन लगाने की नौबत आन पड़ी। इसकी वजह है कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामले। हाल ही में यहां एक विवाह समारोह में हिस्सा लेने वाले 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बाद प्रशासन ने पूरे शहर में लॉकडाउन लगा दिया। शहर के कई इलाकों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाया गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां 14 जुलाई तक संपूर्ण लॉकडाउन लगा है। शहर में बाजार से लेकर गली-मोहल्लों तक सन्नाटा पसरा है। लोग घर से बाहर नहीं निकल रहे। काशीपुर नगर निगम क्षेत्र में सुबह 10 बजे से सभी कमर्शियल एक्टिविटीज पर रोक लगी है। बाजार बंद हैं, सड़कें सूनी नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बॉर्डर से वापस लौटाए गए 1000 से ज्यादा वाहन, पुलिस का सख्त पहरा
14 जुलाई तक यही स्थिति बरकरार रहेगी। गैरजरूरी आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा है। शनिवार को भी शहर के बाजार बंद रहे। यही स्थिति रविवार को भी जारी है।
लॉकडाउन के दौरान सिर्फ मेडिकल स्टोर, अस्पताल और डेयरी खुली रहेंगी। इसके अलावा राशन की दुकानों और जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति में छूट दी गई है।
यहां राम श्याम कॉलोनी की तीन गलियों को कंटेनमेंट जोन और बफर जोन बनाया गया है।
कविनगर में भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: खुदाई के दौरान जमीन से निकलने लगी आग की लपटें..देखिए वीडियो
शहर में दोबारा लॉकडाउन लगाने की जरूरत क्यों आन पड़ी ये भी जान लें। काशीपुर में दो दिनों के भीतर 34 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 14 केस एक शादी समारोह में शामिल हुए लोगों से जुड़े हैं। ये लोग 29-30 जून को हुए सगाई और विवाह समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
बाद में शादी में शरीक हुए 14 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। शादी समारोह में सौ से ज्यादा लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है।
कोरोना पॉजिटिव मिले लोगों में ज्यादातर व्यापारी हैं, जिस वजह से दूसरे व्यापारियों में भी डर का माहौल है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।