उत्तराखंड के इस शहर में भी 3 दिन का कम्प्लीट लॉकडाउन, आज रात से घरों में ही रहेंगे लोग

बाजपुर में 3 दिन का कंप्लीट लॉक डाउन रहेगा जो कि आज रात 12:00 बजे से लागू हो जाएगा।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar Bajpur Lockdown: Udham Singh Nagar Bajpur Lockdown Bajpur Lockdown Udham Singh Nagar
Image: Udham Singh Nagar Bajpur Lockdown Bajpur Lockdown Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुछ ही वक्त पहले आपने सुना होगा कि उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 3 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया है। अब काशीपुर के बाद बाजपुर में भी कंप्लीट लॉकडाउन घोषित किया गया है। खबर के मुताबिक बाजपुर में 3 दिन का कंप्लीट लॉक डाउन रहेगा जो कि आज रात 12:00 बजे से लागू हो जाएगा। लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सामग्री की दुकानें खुली रहेंगी। इसके अलावा सब्जियां और दुग्ध व्यवसाय की दुकानें भी खुली रहेंगी। आपको बता दें कि रविवार को ही उधम सिंह नगर जिले में 40 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं। लगातार बढ़ते हुए मामलों को देखकर बाजपुर में भी लॉकडाउन घोषित किया गया है। उधर पौड़ी गढ़वाल के नौली बूंग गांव को भी सील किया गया है। वहां भी कोरोना के 4 नए पॉजिटिव केस आए हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 22 साल की नवविवाहिता ने की खुदकुशी, शादी को हुए थे सिर्फ 10 महीने
उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 3537 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 201
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 95
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 77
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 71
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 871
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 365
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 577
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 164-
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 70
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 67
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 431
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 456
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 92

यह भी पढ़ें - गढ़वाल में कोरोना का कहर..गांव और बाजार सील, 25 जुलाई तक घरों में ही रहेंगे लोग
उत्तराखंड में 2786 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ
अल्मोड़ा के 179 मरीज स्वस्थ हुए
बागेश्वर में 92 मरीज स्वस्थ हुए
चमोली जिले में 76 मरीज स्वस्थ हुए
चंपावत जिले में 53 मरीज स्वस्थ हुए
देहरादून में 654 मरीज स्वस्थ हुए
हरिद्वार में 301 मरीज स्वस्थ हुए
नैनीताल में 435 मरीज स्वस्थ हुए
पौड़ी गढ़वाल में 143 मरीज स्वस्थ हुए
पिथौरागढ़ में 65 मरीज स्वस्थ हुए
रुद्रप्रयाग में 65 मरीज स्वस्थ हुए
टिहरी गढ़वाल में 419 मरीज स्वस्थ हुए
उधम सिंह नगर में 232 मरीज स्वस्थ हुए
उत्तरकाशी में 72 मरीज स्वस्थ हुए