Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: राज्य में जगह-जगह पानी मुसीबत बनकर बरस रहा है। सभी जिलों से मूसलाधार वर्षा के कारण हो रही दिल दहला देने वाली त्रासदी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। आपदा की दृष्टि से उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्र काफी संवेदनशील हैं। वह लोग जो ग्रामीण इलाकों में रहते हैं उनके लिए बारिश के दौरान वहां पर जीवन गुजारना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। हर दिन नई मुसीबतें उनके सामने चुनौती बनकर सामने आ जाती हैं। बीते शुक्रवार की देर रात को उत्तराखंड के सीमांत जिले के पिथौरागढ़ में बारिश कहर बनकर बरसी। कल से लगातार पिथौरागढ़ में पानी बरस रहा है जिस वजह से लोगों के बीच डर का माहौल बन चुका है। मुनस्यारी में तो रात भर इतनी तेज बारिश हुई कि ग्रामीण खौफ के मारे सो ही नहीं पाए। इसी के साथ एक बुरी खबर आ रही है कि बारिश से मुनस्यारी, दरकोट, मदकोट और पिथौरागढ़ को जोड़ने वाली जो सड़क थी वह बारिश में बह गई है।