Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण कहर बरपा रहा है। आलम यह है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 7000 के पार चला गया है। इसके अलावा उत्तराखंड में अब तक 75 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकार की भी चिंता है लगातार बढ़ रही है। यह आंकड़ा कहां पर जाकर थमेगा फिलहाल कोई नहीं जानता। इस बीच उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी खबर है। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में एक ही परिवार के 12 लोग कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। जी हां एक ही गांव में एक ही परिवार के 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इस परिवार का एक सदस्य सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। आगे पढ़िए