Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: आत्महत्या के केस राज्य में दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। यह बेहद चिंता का विषय है। इसपर लगाम लगाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। आत्महत्या का ताजा मामला उत्तराखंड के काशीपुर से सामने आ रहा है। काशीपुर में एक विवाहित महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि जहर खाने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है, मगर महिला के मायके वालों ने उसके ससुराल पक्ष के ऊपर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है, जिसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि महिला के द्वारा जहर खाने के बाद उनको आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।