Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में केदारनाथ धाम के जैसे ही बद्रीनाथ धाम का भी जल्दी ही कायाकल्प किया जाएगा। बद्रीनाथ धाम में भी राज्य सरकार ने सुविधाओं के विस्तार के लिए 424 करोड रुपए का मास्टर प्लान तैयार कर दिया है। बता दें कि इस मास्टरप्लान के तहत बद्रीनाथ में श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाओं के साथ-साथ सेवाओं का भी काफी अधिक विस्तार किया जाएगा। मास्टर प्लान को अंतिम रूप देने के लिए डीएम स्वाति एस भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों के साथ हाल ही में बैठक भी की। मगर स्वयं बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहित ही इस मास्टरप्लान प्लान से खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। धाम के पुरोहित मास्टरप्लान पर असहमति दर्ज करा रहे हैं और उनके बीच आक्रोश दिखाई दे रहा है। श्री बद्रीनाथ धाम तीर्थ पुरोहित समाज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी से मास्टर प्लान के तहत बनने वाली नई बदरीश पुरी के ऊपर मुहर लगाने से पहले तीर्थ पुरोहितों का पक्ष भी सुनने का आग्रह किया है। तीर्थ पुरोहितों का यह आरोप है कि राज्य की सरकार देवस्थानम बोर्ड के जरिए उन्हें धाम से बेदखल करने का एक गहरा षड्यंत्र रच रही है जो वह हरगिज नहीं होने देंगे।