Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: कोरोना काल में सब के धंधे मंदे पड़ गए, लेकिन एक धंधा है जो तेजी से चमक रहा है। ये धंधा है सेहत का। जी हां कोरोना संकट के दौर में क्लीनिक वाले चांदी काट रहे हैं। सरकारी-निजी अस्पताल कोविड-19 मरीजों से भरे हैं, ऐसे में बीमार लोग भला कहां जाएं? इनका इलाज गली-मोहल्लों में खुले फर्जी क्लीनिक और उनमें बैठे झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं। ऊधमसिंहनगर जिले के रुद्रपुर में भी यही हो रहा था। यहां स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फर्जी क्लीनिक को सील कर दिया। क्लीनिक के संचालक पर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।