युवक के सवालों से बौखलाए विधायक के समर्थकों ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि उसका मोबाइल भी छीन लिया।
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Chamoli MLA Mahendra Bhatt associates accused of assault
चमोली: अपने गांव-क्षेत्र की समस्याएं जनप्रतिनिधि को बताना हर ग्रामीण का हक है, क्योंकि यही वो लोग हैं, जिन्होंने अपने गांव और अपने क्षेत्र की सरकार चुनी है, लेकिन चमोली में एक युवक को अपने क्षेत्र के विधायक जी से सवाल पूछने की ऐसी कीमत चुकानी पड़ी, जिसके बारे में सोच कर ही डर लगता है। युवक के सवालों से बौखलाए विधायक के समर्थकों (हम तो इन्हें चमचे ही कहेंगे) ने युवक के साथ जमकर मारपीट की। उसका मोबाइल भी छीन लिया। यही नहीं विधायक जी भी अपने गुर्गों को समझाने की बजाय पिट रहे युवक पर हाथ साफ करने पहुंच गए। चलिए आपको पूरा मामला भी बताते हैं। जिन विधायक जी की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम है महेंद्र प्रसाद भट्ट। बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं ये। अब आगे पढ़िए पूरी खबर
यह भी पढ़ें - अभी अभी: त्रिवेन्द्र कैबिनेट की मीटिंग में लिए गए बड़े फैसले, दो मिनट में पढ़ लीजिए
खबर है कि बीते दिन क्षेत्र के दशोली विकासखंड में स्थित हरमनी गांव में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म सप्ताह पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम चल रहा था। विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट भी अपने समर्थकों की फौज लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान गांव का एक युवक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक से सवाल पूछने लगा। युवक सवाल पूछने के साथ-साथ पूरे सीन को मोबाइल में कैद कर रहा था। यही बात विधायक और उनके गुर्गों को चुभ गई। आरोप है कि युवक के सवालों से बौखलाए विधायक के कार्यकर्ताओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और उसका मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे। विधायक और उनके समर्थकों की करतूत शायद गांव में ही दब जाती, लेकिन इसी बीच खेल हो गया। खबर है कि ये पूरा घटनाक्रम फेसबुक पर लाइव वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड सचिवालय में शोक की सलहर, अधिकारी की कोरोना संक्रमण से मौत
दरअसल स्थानीय युवक विधायक से खेल सामग्री की मांग कर रहे थे। इस दौरान सभी युवा विधायक से बातचीत का फेसबुक लाइव भी कर रहे थे। रिकॉर्डिंग चल ही रही थी कि तभी एक युवक ने क्षेत्र की समस्याओं को विधायक के सामने उठा दिया। इस पर विधायक के कार्यकर्ताओं ने युवक को पीट दिया। विधायक महेंद्र प्रसाद भट्ट भी वीडियो बना रहे युवक पर झपट पड़े। कार्यकर्ताओं ने युवक से मोबाइल छीनने की कोशिश भी की, जिसके बाद युवक ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। विधायक और उनके समर्थकों की करतूत का वीडियो फेसबुक पर लाइव वायरल हो गया है। अब चारों तरफ विधायक की किरकिरी हो रही है। अब तो हद हो गई साहब...विधायक जी से सवाल पूछना गुनाह हो गया। अब यहां सब गुंडई पर उतर आए हैं।