Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उत्तरकाशी: राणा परिवार क्षेत्र के बीस गांवों में ग्रामीण महिलाओं से स्थानीय उत्पाद खरीदकर उन्हें पार्सल के जरिये देश के विभिन्न राज्यों में भेजते हैं। जब लॉकडाउन के दौरान सड़कें सुनसान पड़ी थी और वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप थी तब भरत सिंह के परिवार ने वोकल फॉर लोकल मुहिम के तहत महिलाओं द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों को पार्सल के माध्यम से बाजार तक पहुंचाने की एक अनोखी मुहिम की शुरुआत की और उसका नतीजा यह है कि वर्तमान में वह तकरीबन एक दर्जन से अधिक उत्पाद ऑनलाइन डिमांड पर पार्सल के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में पहुंचा रहे हैं। राणा परिवार के इस मुहिम से जुड़ कर गांव के तकरीबन दो दर्जन से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल रहा है जिससे " वोकल फॉर लोकल " का नारा और अधिक शक्तिशाली बनता नजर आ रहा है। भरत सिंह बताते हैं कि वे हिमरोल समेत क्षेत्र के तकरीबन 20 गांव की महिलाओं से स्थानीय उत्पाद खरीद कर लाते हैं।