Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के भिकियासैंण में 7 साल की मासूम दिव्या की जान लेने वाले गुलदार को गोली मार दी गई। मशहूर शूटर लखपत सिंह रावत की निगरानी में उनके शागिर्द अली अदनान ने तेंदुए पर दो निशाने साधे। उन्होंने 300 गज की दूरी से गुलदार को गोली मारी। जो कि उसकी पीठ और कंधे को पार कर गई। गोलियां लगने के बाद दर्द से कराह रहा गुलदार ढलान वाली पहाड़ी की झाड़ियों में जा घुसा। घायल होने के बाद गुलदार आक्रामक हो सकता है, लोगों पर हमला कर सकता है। इसे देखते हुए वन विभाग ने पूरे इलाके में अलर्ट घोषित किया है। मौके पर 13 सदस्यों की निगरानी टीम को तैनात किया गया है। गुलदार की मौत के बाद उसके शव को पशु चिकित्सालय ले जाया जाएगा। अल्मोड़ा के लोग आदमखोर के खात्मे का इंतजार कर रहे हैं और ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। आपको बता दें कि बीते 19 सितंबर को गुलदार ने बाड़ीकोट में घर से कुछ दूर खेल रही सात साल की मासूम को अपना निवाला बना लिया था। डेढ़ घंटे बाद बच्ची की लाश झाड़ियों के पास से बरामद हुई। गुलदार के हमले में तीन अन्य बच्चे बाल बाल बचे थे। आगे पढ़िए