Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड में पर्यटन संबंधी परियोजनाओं का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। अनलॉक-5 में जिस रफ्तार से चारधाम आने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, उसी रफ्तार से यहां पर पर्यटन संबंधी योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम भी जारी है। इसी कड़ी में केदारनाथ धाम में डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी पर साधकों की सुविधा के लिए तीन ध्यान गुफाएं बनाई गई हैं। गुफाएं लगभग बनकर तैयार हो गई हैं। अक्टूबर के आखिर से इन्हें ध्यान-साधना के लिए उपयोग में लाया जा सकेगा। आपको याद होगा पिछले साल केदारनाथ धाम में स्थित ध्यान गुफा में पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद साधना की थी। जिसके बाद गुफा में ध्यान लगाने के लिए सिर्फ देश ही नहीं विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे। गुफा में साधना के लिए पर्यटकों में जिस कदर उत्साह नजर आया, उसने डीडीएमए को यहां पर और ध्यान गुफाएं बनाने की प्रेरणा दी। अब यहां तीन गुफाएं और बनाई गई हैं। आगे पढ़िए