Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
ऋषिकेश: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे को वाहनों के लिए खोल दिया गया है। अब इस रूट से जाने वाले वाहनों को टिहरी की ओर से नहीं जाना पड़ेगा। आपको बता दें कि बीते तीन माह से ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में काम चल रहा था। गुरुवार की शाम के समय तक तोताघाटी में बोल्डर हटाने का काम पूरा कर दिया गया था। साथ ही एनएच द्वारा रोड कटिंग का काम पूरा कर लिया गया था। एस डीएम कीर्तनगर आकांक्षा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस, जियोलॉजिस्ट, पीडब्लुडी, परिवहन के अधिकारियों ने तोता घाटी का निरीक्षण किया था। बीती 8 जुलाई से ये रोड बंद है। चट्टान कटान कार्य के चलते तोताघाटी-देवप्रयाग के बीच रोड पिछले 3 महीने से बंद है। जिस वजह से लोगों को श्रीनगर समेत पहाड़ के कई दूसरे इलाकों में आवाजाही करने में परेशानी हो रही है। रोड बंद होने की वजह से लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। आपको याद होगा बीते मंगलवार को देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में समा गया था। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। दरअसल ऋषिकेश-श्रीनगर रोड बंद होने की वजह से ही ये लोग टिहरी होते हुए रुद्रप्रयाग जा रहे थे। रात के अंधेरे में वाहन हादसे का शिकार हो गया। आगे पढ़िए