Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में मानव-गुलदार संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, लेकिन वन विभाग इसे रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना नहीं बना पा रहा। नैनीताल जिले में गुलदार के आतंक से लोग दहशत में हैं। यहां 24 घंटे के भीतर गुलदार ने दो लोगों को अपना निवाला बना लिया। पहले तुषराण गांव में गुलदार ने एक बच्ची को मार डाला। गांव के लोग अब तक इस सदमे से उबर भी नहीं पाये थे कि कूकना गांव के बजवाल तोक से भी एक बुरी खबर आ गई। यहां गुलदार ने 18 साल की युवती को मार डाला। युवती की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।ओखलकांडा ब्लॉक में नरभक्षी का आतंक बरकरार है। यहां 24 घंटे के भीतर गुलदार ने दो घरों की खुशियां छीन लीं। बच्चों की मौत के बाद लोग दहशत में हैं। लोगों में वन विभाग को लेकर गुस्सा भी बढ़ता जा रहा है। गुलदार के हमले की ताजा घटना कूकना गांव में हुई। यहां गुरुवार शाम 6 बजे 18 वर्षीय चंपा अपने घर से कुछ दूरी पर घास काट रही थी। इसी दौरान गुलदार ने चंपा पर हमला कर दिया, और उसे घसीट कर ले गया।