Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई जांच का आदेश दिया गया था। इस मामले को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमाई हुई है। विपक्षी दल मुख्यमंत्री और सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की सीबीआई जांच का आदेश देने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगा दी। दरअसल एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर कथित भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं