Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
ऋषिकेश: बीते मार्च यानी कि लॉकडाउन के शुरुआत से ही ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी के पास काफी मुसीबत बना हुआ है। एक बार फिर वहां से बुरी खबर सामने आ रही है। यह तो सबको पता ही होगा कि ऋषिकेश- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर तोता घाटी के पास आवाजाही में मलबा गिरने का कितना रिस्क है। यह मार्ग तोताघाटी के पास काफी बड़ा सिरदर्द बना हुआ है और लंबे समय से इस ने लोगों को परेशान कर रखा हुआ है। बता दें कि ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तोता घाटी और कौड़ियाला के पास फिर से ध्वस्त हो गया है जिससे वहां पर वाहनों का संचालन बंद हो गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज शाम तक रोड सही हो जाएगी। वहीं कुछ समय के लिए यातायात को टिहरी रूट की तरफ डायवर्ट किया गया है। ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर शाम साढ़े पांच बजे से अगले दिन सुबह छह बजे तक वाहन नहीं चल पाएंगे। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किए।