Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
चमोली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड दौरे पर आए हुए हैं। रविवार को उन्होंने बाबा केदारनाथ के दर्शन किए। सोमवार को विधि-विधान से केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी इस पावन मौके के साक्षी बने। अब योगी आदित्यनाथ के हाथों चमोली में यूपी के पर्यटक आवास गृह का शिलान्यास होना है। बता दें कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के द्वारा बदरीनाथ धाम में एक गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। सीएम योगी इस के शिलान्यास के लिये बदरीनाथ धाम आएंगे। पर्यटकों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से चमोली जिले में पर्यटक आवास गृह का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी लागत करीब 11.09 करोड़ रुपये है।