Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
चमोली: देवभूमि उत्तराखंड में कदम कदम पर देवताओं का वास माना जाता है। यहां कई मान्यताएं और कई कहानियां ऐसी हैं जिन्हें सुनकर आज भी रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आज हम आपको जिस स्थान के बारे में बता रहे हैं वह है श्री हनुमान चट्टी। यहां महाबली भीम और पवन पुत्र हनुमान की रोचक तरीके से भेंट हुई थी। बदरीनाथ के धर्माधिकारी आचार्य भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि एक बार ईशान कोण से अकस्मात वायु चली और सूर्य के समान तेजस्वी एक दिव्य ब्रह्मकमल गंगा में बहता हुआ पांडवों की ओर पहुंचा। उस कमल को देखकर द्रोपदी अत्यंत प्रसन्न हुई और उन्होंने पांडवों से अन्य ब्रह्मकमल लाने की अपनी इच्छा प्रकट की। महाभारत के वनपर्व अध्याय 146 में इस बात का वर्णन भी है। महाबली भीम उस ब्रह्मकमल को लेने के लिए बदरी वन में प्रवेश करते हैं और रास्ते में एक विशालकाय वानर को पड़ा हुआ देखते हैं। विशालकाय वानर की पूंछ से मार्ग अवरूद्ध था। आगे पढ़िए