Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ना एक बार फिर से शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच एक बेहद बुरी खबर देहरादून के मसूरी से सामने आ रही है। मसूरी में स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी में ट्रेनिंग कर रहे कुल 428 में से 33 प्रशिक्षु अधिकारी कोराना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया है। बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी अधिकारी ट्रेनियों को ट्रेनिंग देती है। एलबीएस अकादमी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से इस बात की सूचना दी गई है। फिलहाल अकादमी को 48 घंटों के लिए सील कर दिया गया है। अकादमी के निदेशक डॉक्टर संजीव चोपड़ा ने भी इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि डीएम आशीष श्रीवास्तव के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंच कर वहां स्थित 5 आवासीय क्षेत्रों को कंटेन्मेंट जोन बना दिया है। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर अन्य लोगों की जांच की जा रही है। 33 प्रशिक्षु अफसरों के अंदर कोरोना संक्रमण की पुष्टि शुक्रवार की देर शाम को हुई जिसके बाद वहां कोहराम मच गया। आगे पढ़िए